गंगा बैराज ट्रीटमेंट प्लांट से सिटी में फूलबाग तक और साउथ में गोशाला चौराहे तक मुख्य पाइप लाइन के माध्यम से रोज पांच-छह करोड़ लीटर पानी की आपूर्ति होती है। जलकल विभाग की लाइनों से करीब 10 लाख लोगों के घरों तक पानी पहुंचाया जाता है।
कानपुर में बैराज वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में गुरुवार को मुख्य पाइप लाइन फटने से पानी भर गया। बिजली के केबल के पास पानी पहुंचता देख प्लांट बंद कर दिया गया। इससे सिटी से साउथ तक कई मोहल्लों के करीब 10 लाख लोगों को पानी की किल्लत रही।
विज्ञापन
जल निगम के अनुसार मरम्मत में पांच दिन लग सकते हैं। ऐसे में 28 सितंबर तक बैराज प्लांट से आपूर्ति नहीं होगी। गंगा बैराज ट्रीटमेंट प्लांट से सिटी में फूलबाग तक और साउथ में गोशाला चौराहे तक मुख्य पाइप लाइन के माध्यम से रोज पांच-छह करोड़ लीटर पानी की आपूर्ति होती है। जलकल विभाग की लाइनों से करीब 10 लाख लोगों के घरों तक पानी पहुंचाया जाता है। जल निगम के परियोजना प्रबंधक शमीम अख्तर ने बताया कि शुक्रवार से मरम्मत शुरू कराई जाएगी।