फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत के बाद आईआईटी बना कोरोना का हॉटस्पॉट, सीएसजेएमयू, सीएसए और एचबीटीयू में भी मिल रहे कोरोना संक्रमित

Tue, 11 Jan 2022 04:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शिक्षण संस्थानों में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण का फैलाव
आईआईटी में अभी तक 97 संक्रमित मिले, सीएसए में तीन और सीएसजेएमयू में एक संक्रमित मिला।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
 
शहर के शिक्षण संस्थानों में कोरोना संक्रमण का फैलाव बढ़ रहा है। दीक्षांत समारोह के बाद कानपुर आईआईटी नया हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। अभी तक यहां 97 संक्रमित मिले हैं।वहीं, सीएसजेएमयू और एचबीटीयू में एक-एक और सीएसए में कोरोना के तीन नए केस मिले हैं।

आईआईटी में 28 दिसंबर को दीक्षांत समारोह हुआ था। डिग्री लेने के लिए 400 छात्र-छात्राएं गैर जिलों और राज्यों से आए थे। दीक्षांत के दौरान कोविड नियमों का पालन किया गया, लेकिन समारोह के बाद छात्र एक दूसरे से मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इन छात्रों की वजह से ही यहां संक्रमण का फैलाव बढ़ा है। सीएसए और एचबीटीयू में केस मिलने के बाद भी हॉस्टलों के छात्रों की जांच नहीं कराई गई है।

सीएसजेएमयू में एक छात्रा के पॉजिटिव मिलने के बाद अगले दिन 90 छात्रों की जांच हुई, लेकिन उसके बाद अन्य छात्रों की जांच नहीं हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें