फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: अवैध संबंधों में बाधक बने पति की पत्नी ने की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

Tue, 11 Jan 2022 03:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

फर्रुखाबाद में अवैध संबंध में बाधक बने पति की पत्नी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह गांव से थोड़ी दूर कटिया के सफी आलम के बाग में युवक का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र में पत्नी ने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। मंगलवार सुबह गांव के ही एक बाग में शव मिलने से हड़कंप मच गया। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


 कंपिल थाना क्षेत्र के गांव खेतलपुर सौरिया निवासी प्रमोद यादव सोमवार शाम को घर से गए थे। लेकिन वापस नही लौटे।

मंगलवार सुबह गांव से थोड़ी दूर कटिया के सफी आलम के बाग में शव पड़ा मिला।उनकी गला घोंट कर हत्या की गई थी।थोड़ी दूर पर रस्सी व शराब की बोतल मिली।

एएसपी, सीओ ने घटना की जांच की। हत्या के पीछे अवैध सम्बन्धों की  बात सामने आई है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें