फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीतरगांव हादसा: 22 किमी के मार्ग पर कदम-कदम पर मौत की खंती, कोई साइन बोर्ड तक नहीं लगा

Tue, 04 Oct 2022 11:53 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भीतरगांव-साढ़ मार्ग की दुर्दशा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भीतरगांव-साढ़ मार्ग पर कदम-कदम पर मौत की खंती हैं। यह मार्ग 22 किमी लंबा है। छोटे-मोटे हादसे आए दिन होते रहते हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान देने को तैयार नहीं। आशंका है कि ये खंतियां खनन की वजह से बनी हैं। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत दो साल पहले घाटमपुर से साढ़ तक सड़क का निर्माण किया गया था।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने सड़क बनवाई थी। इस दौरान आसपास की मिट्टी खोदी गई थी। इसका इस्तेमाल सड़क निर्माण में किया गया था। इसी खोदाई की वजह से खंती बन गई हैं। इसमें कभी रामगंगा नगर का पानी भर जाता है तो कभी बारिश का पानी भर जाता है।

अंधेरा होने के बाद भी बैरिकेडिंग तक नहीं
घाटमपुर से साढ़ तक कई जगहोें पर सड़क व फुटपाथ की हालत बदतर है। गहरी-गहरी खंती हैं। यहां पर किसी तरह का कोई साइन बोर्ड नहीं लगा और न ही कहीं बैरिकेडिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें