फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हादसे में घायल यूक्रेन की महिला की हैलट में मौत, एक महीने तक वेंटिलेटर पर रही

Tue, 04 Oct 2022 11:45 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूक्रेनी महिला जेरीकोवा एलेक्जेंडरिया (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उन्नाव के सोहरामऊ में एक महीने पहले सड़क हादसे की शिकार हुई यूक्रेनी महिला जेरीकोवा एलेक्जेंडरिया (27) की सोमवार दोपहर हैलट में मौत हो गई। एलेक्जेंडरिया एक महीने तक आईसीयू में वेंटिलेटर पर रहीं। उनके सिर में गहरी चोट थी। हादसे में सिर की हड्डियां टूट गईं थीं और मस्तिष्क में खून जम गया था।

विज्ञापन


न्यूरो साइंसेस प्रमुख डॉ. मनीष सिंह की अगुवाई में डॉक्टरों की टीम एलेक्जेंडरिया की जान बचाने के लिए जुटी रही। उनकी सर्जरी भी की गई थी। एलेक्जेंडरिया को तीन बार सेप्टीसीमिया हुआ दवाओं से वह स्थिति बाहर निकली लेकिन चौथी पर सेप्टीसीमिया होने पर एंटी बायोटिक का असर भी नहीं पड़ा।

गुर्दा फेल होने के बाद दोपहर एक बजे उनका हार्ट फेल हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रविवार को उन्हें जाकर देखा था और डॉक्टरों का हौसला बढ़ाया था। एलेक्जेंडरिया की मां पांच-छह दिन से उनके पास ही हैं। डॉ. सिंह ने बताया कि इलाज से संबंधित अभिलेख मजिस्ट्रेट को सौंप दिए गए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दूतावास के अधिकारी और उससे संबंधित लोग भी यहां आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें