कानपुर में ग्वालटोली में तंत्र-मंत्र से इलाज के नाम पर युवक से 2.30 लाख रुपये हड़प लिए। ग्वालटोली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कोयलानगर निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि छोटे भाई देवेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू की तबीयत अक्सर खराब रहती थी। उन्होंने ग्वालटोली निवासी राजकुमार यादव उर्फ राघव को दिखाया।
उन्होंने तंत्र-मंत्र के माध्यम से इलाज के नाम पर कई बार में 2.30 लाख रुपये हड़प लिए। आराम न मिलने पर रकम वापस मांगी तो गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। ग्वालटोली थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि धोखाधड़ी, धमकाने व अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की गई है।