मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को नहीं चलेगी रिवर्स शताब्दी
कोहरे की वजह से रेलवे ने कानपुर नई दिल्ली के बीच रोजाना चलने वाली (रविवार को छोड़कर) रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस को एक दिन छोड़कर चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 28 फरवरी तक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को नहीं चलेगी।
सर्दी के मौसम में यात्री न होने से सुबह बसें निरस्त करनी पड़ीं। कोहरा होने से सोमवार रात 10 बजे के बाद बसों का संचालन रोक दिया गया। बस अड्डे पर 110 बसों को रोका गया। - कमल आर्या, स्टेशन अधीक्षक, झकरकटी बस अड्डा, कानपुर