फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रूरा में बंद रेलवे क्रॉसिंग पार करने के दौरान ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। कस्बे में बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक पार कर रहीं बुजुर्ग महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


हंसपुर गांव निवासिनी चंदा देवी (60) बुधवार को बेटी के घर से गांव लौट रही थीं। दोपहर डेढ़ बजे रूरा क्रॉसिंग पहुंचने पर फाटक बंद मिला। इस पर वह फाटक के नीचे से होकर रेलवे लाइन पार करने लगी।

इस दौरान दिल्ली से चलकर हावड़ा की ओर जा रही डाउन की झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। लोगों के अनुसार ट्रेन आने पर चंदा देवी को आवाज भी लगाई गई पर वह सुन नहीं सकीं।
विज्ञापन


इधर जानकारी पर पहुंचे परिजन बिलखने लगे। स्टेशन मास्टर रूरा अशोक कुमार ने सूचना झींझक जीआरपी को दी। कुछ देर में पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें