फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: शादी का कार्ड बांटने जा रहे चाचा-भतीजे की हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 08 Jun 2023 10:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

यूपी के कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हांसेमऊ-छतेनी गांव के बीच झांसी-कानपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा भतीजे खड्ड में जा गिरे। हादसे में दोनों की मौत हो गई। जेब में मिले आधार कार्ड व मोबाइल से मृतकों की पहचान हुई। परिजनों के अनुसार जालौन के थाना आटा अकबरपुर इटौरा निवासी चाचा अपने बेटे की शादी के कार्ड बांटने के लिए भतीजे के साथ कानपुर जा रहे थे।

विज्ञापन


हादसे की सूचना पर सीओ तनु उपाध्याय और कोतवाल अजयपाल सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की। कानपुर-झांसी हाईवे पर भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हांसेमऊ-छतेनी गांव के बीच सड़क किनारे खड्ड में झाड़ियों के बीच गुरुवार की शाम बाइक समेत दो लोगों के शव पड़े दिखे। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को हुई तो कोतवाल अजयपाल सिंह, देवीपुर चौकी इंचार्ज केपी सिंह मौके पर पहुंचे।

यहां एक व्यक्ति की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान जालौन के थाना आटा के अकबरपुर इटौरा निवासी ठाकुरदास (45) के रूप में हुई। वहीं, युवक की जेब में मिले मोबाइल नंबर से संपर्क करने पर उसकी पहचान अभिषेक उर्फ अभी (25) के रूप में हुई। मौके पर एक हेलमेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिला। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर हादसे की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि ठाकुरदास भतीजे अभिषेक के साथ बाइक से अपने बेटे बृजेश कुमार की शादी के कार्ड बांटने के लिए बुधवार की रात में ही कानपुर के लिए निकले थे।

बृजेश की 25 जून को शादी होनी है। वहीं, हादसे की जानकारी होने पर सीओ तनु उपाध्याय ने मौके पर पहुंच कर जांच की। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया वाहन की टक्कर से हादसा होने व चाचा भतीजे की मौत होने की बात सामने आई है। देवीपुर चौकी इंचार्ज केपी सिंह ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कहा कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अभिषेक बीएसएफ की दौड़ में पास हो गया था मेडिकल होना बाकी
अभिषेक उर्फ अभी ने कुछ दिन पहले अग्निवीर की परीक्षा दी थी। इसका रिजल्ट अभी नहीं आया है। वहीं, दो दिन पूर्व दिल्ली में हुई बीएसएफ की सीधी भर्ती में उसने दौड़ की प्रक्रिया पूरी की थी। अब उसका मेडिकल होना था। अभी तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। पिता मंसाराम ने बताया कि दो दिन पूर्व दिल्ली में हुई बीएसएफ की सीधी भर्ती में अभी दौड़ में पास हो गया था। अब उसका मेडिकल होना था। चचेरे भाई बृजेश की शादी की तैयारी में वह अपने चाचा के साथ जुटा था। शादी के कार्ड बांटने के लिए वह उनके साथ कानपुर गया था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां किशोरी देवी, बहन पिंकी, शिवानी, नेहा सहित अन्य परिजन बिलखते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें