फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : जिला अस्पताल की ओटी में बनेगा सेफ हाउस, एडी हेल्थ ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते एडी हेल्थ। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला अस्पताल का बुधवार को एडी हेल्थ ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले में राष्ट्रपति, पीएम व सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते ओटी में सेफ हाउस बनाने के निर्देश दिए। वहीं, लंबे समय से बंद पड़े एक वाटर कूलर को चालू कराने को कहा।
विज्ञापन

एडी हेल्थ डॉ. जीसी मिश्रा ने नौ मई को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। बुधवार को फिर अस्पताल पहुंचे एडी हेल्थ ने व्यवस्थाओं को देखा तो सुधार मिला। प्राइवेट वार्ड में सुधार कार्य होता मिला।
उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ के परौंख में तीन जून को संभावित आगमन को देखते हुए ओटी में सेफ हाउस बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सकों को समय से उपस्थित रहने व बाहर की दवाएं न लिखने समेत अन्य आदेश दिए। सीएमएस डॉ. वंदना सिंह ने कहा कि यदि किसी भी डॉक्टर ने अस्पताल से बाहर की दवा लिखी तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सीएमएस कार्यालय में एडी हेल्थ ने डॉक्टरों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें