पुखरायां। झांसी-कानपुर हाईवे पर भोगनीपुर फ्लाईओवर के किनारे बुधवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गदासपुर गांव निवासी पंकज ने बताया कि पिता कमलेश कुमार (45) बुधवार की रात बाइक से भोगनीपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी में शामिल होने गए थे।
लौटते समय भोगनीपुर चौराहा फ्लाईओवर के किनारे बाइक में अज्ञात वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। इससे गिरकर वह घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया।
जहां डॉ. राजवीर सिंह ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं घटना की सूचना घर में पहुंचते ही पत्नी रम्मो, बेटा पंकज, श्याम सिंह, बेटी रोली और साधना का रो रोकर बुरा हाल हो गया।