फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : रसूलाबाद के लालगांव में पति की मौत के 25 दिन बाद पत्नी ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
बच्चों के साथ मृतक लक्ष्मी का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद। थानाक्षेत्र के एक गांव में पति की मौत के 25 दिन बाद पत्नी ने भी फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

लालगांव निवासी रवि दीक्षित के परिवार में पत्नी लक्ष्मी (28), बेटे गोपाल (7) और कन्हैया (4) के साथ भाई जगत नारायण भी रहता है। 31 दिसंबर की रात रवि खेतों में पानी लगाने गया था।
एक जनवरी की सुबह घर लौटने पर उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद से लक्ष्मी अवसाद में रहने लगी थी। बुधवार सुबह देवर जगत नारायण खेतों की तरफ गया था। इस दौरान बच्चे घर से बाहर खेल रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच लक्ष्मी ने घर में पंखे के कुंडे में रस्सी से फंदा लगा लिया। देवर के घर लौटने पर उसे भाभी का शव लटका मिला। इस पर परिजन बिलख पड़े। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें