इसके अलावा प्रॉपर्टी विवाद के बिंदु पर भी जांच कर रही है। सरोजनी की भी दूसरी शादी थी। पहले पति से वह तलाक ले चुकी थी। पुलिस के मुताबिक सेल्समैन की सरोजनी से शनिवार शाम से रात तक तीन से चार बार फोन पर बात हुई थी। पुलिस तहकीकात कर रही है कि आखिर सेल्समैन से सरोजनी की क्या बात हुई थी।
ऐसा क्या था कि इतनी बार बातचीत की गई। सेल्समैन से इन्हीं सवालों के जवाब पुलिस पता कर रही है। वहीं वारदात के बाद से बाइक मैकेनिक भी फरार है। सरोजनी के कॉल डिटेल के जरिए पता चला है कि बाइक मैकेनिक से भी उसकी बातचीत होती थी।