पति की सूचना पर इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी मुकेश राना व सचिन और महिला सिपाही मौके पर पहुंचे। शव को राजकीय मेडिकल कॉलेज की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। शव के पास से खुरपी और एक झोला बरामद हुआ है। जल्द ही हत्या का ख़ुलासा किया जाएगा। अभी तक तहरीर भी नहीं आई है, जिस वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। - उपेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर
कोल्ड स्टोर में काम करने के दौरान बढ़ी नजदीकियां
महावीर ने बताया कि नैपालपुर कोल्ड स्टोर में उसकी पत्नी मजूदरी करती थी। वहां पर ही एक रिश्तेदार से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं थीं। महावीर का कहना है कि सितंबर में उसकी पत्नी रिश्तेदार के साथ दिल्ली चली गई थी। करीब एक माह बाद नवरात्र में वह घर आ गई थी। सोमवार सुबह उसका प्रेमी झोला और कंबल ओढ़े गांव में देखा गया था। जो झोला मिला है, उसमें कंबल भी मिला है। दावा है कि यह उसी का ही है।