फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कोलकाता में शहीद हुआ शहर का लाल, पद्मा नदी तट पर पैट्रोलिंग के दौरान गई जान

Thu, 14 Oct 2021 08:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जवान शैलेंद्र दुबे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोलकाता में पद्मा नदी के तट पर पैट्रोलिंग कर रहे बीएसएफ के जवान नौबस्ता के मछरिया निवासी शैलेंद्र दुबे की नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के वक्त वह नाव पर सवार थे। तभी पैर फिसल गया और वह गहराई में समा गए।
विज्ञापन


बेटे की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। शुक्रवार को उनका शव शहर लाया जाएगा। रिटायर्ड दरोगा संतोष दुबे के बड़े बेटे शैलेंद्र वर्ष 2004 में बीएसएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात हुए थे।

 
विज्ञापन

वर्तमान में वह कोलकाता की 78 बटालियन मुशीदाबाद मालदा में तैनात थे। पिता ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे डिप्टी कमांडर विजय भूषण का कॉल आया। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश बार्डर स्थित पद्मा नदी में नाव से पेट्रोलिंग के दौरान शैलेंद्र का अचानक पैर फिसल गया।

नदी में डूबने से उनकी मौत हो गई। 23 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तैनाती स्थल से दो किमी दूर उनका शव बरामद किया जा सका। वहीं, पिता का आरोप है कि यूनिट ने हादसे में शहादत की जानकारी दी थी। जबकि दोस्तों ने फोन पर बताया कि तस्करों ने मुठभेड़ के दौरान शैलेंद्र को नदी में फेंककर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें