स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों के घरों का दरवाजा खटखटा कर वैक्सीन लगाने की कोशिश की तो लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इस पर तहसीलदार को पुलिस बुलानी पड़ी। कोतवाली पुलिस के पहुंचने पर भी बात नहीं बनी। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए तहसीलदार ने मस्जिद में जाकर मौलवी को सारी बात बताई।
इसके बाद मौलवी ने मस्जिद से एनाउंस कर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि कोविड वैक्सीन लगवाने से कोरोना का खतरा समाप्त हो जाता है। इसके डोज से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाती है। इसके बाद गांव के लोग राजी हुए और वैक्सीन लगवाई।
टीम को देखकर ग्रामीण वैक्सीन लगवाने से बचने के लिए भागने लगे। अधिकांश लोग घर के अंदर जाकर छिप गए तो कुछ खेतों की ओर चले गए। मस्जिद से एनाउंस कराने के बाद ग्रामीण टीकाकरण के लिए जागरूक हुए और टीका लगवाया। - अनिल कुमार सरोज, तहसीलदार