फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: अनियंत्रित ट्रक एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरा, चार मवेशियों की मौत, नौ लोग घायल

Mon, 01 May 2023 12:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक पलटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फैजाबाद से मवेशियों को लाद कर जयपुर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हुआ। ट्रक एक्सप्रेस-वे की साइड रेलिंग तोड़ कर नीचे गिर कर पलट गया। हादसे में चार मवेशियों की मौत हो गई। जबकि चालक, हेल्पर, व्यापारी समेत नौ लोग और छह मवेशी घायल हो गए। यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ने घायलों को एबुलेंस से अस्पताल भेजा।

विज्ञापन


संतकबीर नगर थाना बिलहर गांव बसिडी निवासी ड्राइवर बहराचीलाल (34) अपने हेल्पर थाना बखिरा नदौर निवासी राजू (30) के साथ फैजाबाद से व्यापारियों की 12 भैंस व उनके पड्डा-पड़िया लाद कर जयपुर जा रहा था। साथ में सात व्यापारी भी थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना तालग्राम बिचपुर्वा गांव के सामने सोमवार सुबह छह बजे के करीब अनियंत्रित होकर ट्रक नीचे गिर कर पलट गया। चार मवेशियों की मौत हो गई और सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ने घायलों को अस्पताल भेजा। डॉ. विकराल सिंह ने घायल मवेशियों का इलाज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें