फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आचार संहिता का पालन हर हाल में कराएं

Mon, 01 May 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। सभासद पद के प्रत्याशियों की बुलाई गई बैठक में एसडीएम छिबरामऊ अशोक कुमार ने कहा कि आचार संहिता का पालन हर हाल में कराया जाएगा। किसी भी प्रत्याशी ने इसका उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर स्थानीय नगरपालिका परिसर में गुरसहायगंज और टाउन एरिया समधन से सभासद पद के प्रत्याशियों के साथ बैठक करते हुए एसडीएम ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव में सभी लोग मदद करें। आचार संहिता का पालन हर हाल में करें। बिना अनुमति के झंडा, बैनर पोस्टर लगाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अनुमति ली जाए और होने वाले खर्चे को प्रत्याशी के खर्चे में जोड़ा जाएगा। प्रत्याशी समय सीमा के अंदर ही अपना चुनाव प्रचार करें। किसी के भी मकान पर जबरदस्ती स्टीकर बैनर ना लगाएं। अगर इस प्रकार की शिकायत मिलती है तो संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लाइसेंसी असलहे को जल्द से जल्द जमा करने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह, वरिष्ठ लिपिक आरपी सिंह, जिलेदार, गौरव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें