फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: एसपी ने 12 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव, 91 कांस्टेबलों के कार्यक्षेत्र भी बदले

Tue, 27 Aug 2024 05:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: एसपी अमित कुमार आनंद ने अचानक 12 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया। साथ ही जिले के 91 कांस्टेबलों को इधर से उधर किया है।
विज्ञापन
एसपी अमित कुमार आनंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसपी ने 12 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। दो उपनिरीक्षकाें को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बनाया है। वहीं, कलां चौकी में तैनात अजब सिंह को सरायमीरा चौकी प्रभारी बनाया गया तो दरोगा विकल्प चतुर्वेदी को शहर की मुख्य कस्बा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि अनिलेश कुमार को पुलिस लाइन से सौरिख थाना की खड़िनी चौकी, विकल्प चतुर्वेदी को कला चौकी, किशनवीर को गुरसहायगंज कोतवाली की अनौगी चौकी, अजब सिंह को कला चौकी से सरायमीरा चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा अरविंद सिंह को सदर कोतवाली से सकरावा थाना के चपुन्ना चौकी, राजेश कुमार रावत को चपुन्ना से तालग्राम की अनौगी चौकी, प्रदीप कुमार को दौलताबाद से सरायप्रयाग चौकी, मेवालाल यादव को पुलिस लाइन से दौलताबाद चौकी, मुईनुल्ला खां को सौरिख थाना से इंदरगढ़, आशीष कुमार को सरायप्रयाग चौकी से गुरसहायगंज कोतवाली, मोहम्मद तौकीर को मंडी चौकी से हाजी शरीफ चौकी और कामता प्रसाद पाल को थाना तालग्राम से नवीन सलेमपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है।

91 कांस्टेबलों के कार्यक्षेत्र भी बदले
एसपी ने हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और महिला कांस्टेबलों के भी कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जिले के 91 कांस्टेबलों को इधर से उधर किया है। इनमें कंप्यूटर ऑपरेटर व सीसीटीएनएस प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें