जसोदा। धान की फसल में सिंचाई के लिए नलकूप पर गए किसान की सबमर्सिबल पंप की कटी पड़ी केबल में करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फतेहपुर जसोदा ग्राम पंचायत के मजरा हजरतपुर निवासी किसान राम शंकर वर्मा (62) धान की फसल में पानी लगाने के लिए नलकूप पर सबमर्सिबल पंप चलाने गए थे। पास में पड़ी केबल में पैर उलझ जाने से करंट की चपेट में आकर राम शंकर वहीं गिर गए। कुछ समय बाद बेटा प्रमोद पहुंचा तो पिता को अचेत पड़ा देख निजी वाहन से गुरसहायगंज अस्पताल में ले गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक रामशंकर के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
26जेएनडी19-रजबाहा रोड पर बैंक के बाहर खड़े बाइक। संवाद