फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी समेत छह लाख के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एक घर से डेढ़ लाख रुपये नगद व साढ़े चार लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। सीओ प्रभात कुमार ने जांच कर जल्द चोरी का खुलासा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गोपालपुर गांव के रोहित सिंह ने बताया कि वह छोटे भाई शोभित, विभांषु व बहन रूबी के साथ घर में रहते हैं। माता-पिता की मौत हो चुकी है। घर में अनाज बिक्री के रुपये व बहन की शादी के लिए जेवर रखे थे। गुरुवार की रात वह बरामदे में लेटे थे। मकान में पीछे से चोर सेंध लगाकर घर में घुसे और डेढ़ लाख रुपये नकद व साढ़े चार लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिये।
शुक्रवार की सुबह चोरी की जानकारी होते ही डायल 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। इस पर उपनिरीक्षक मनोज कुमार पटेल ने जांच की। वहीं सूचना पर सीओ प्रभात कुमार भी मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि जांच कर जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें