फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न का शिकार हुई महिला: जेई ने दी बर्बाद करने की धमकी, गर्भवती भी हुई... ऐसे हुआ खुलासा

Sat, 16 Dec 2023 11:37 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में नौकरी से निकालने की धमकी देकर केस्को के जेई ने युवती का यौन शोषण किया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेई को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी से निकालने की धमकी देकर कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर आपरेटर का शारीरिक शोषण करने के आरोप में बर्रा पुलिस ने केस्को के जेई को हिरासत में लिया है। बर्रा थाना क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि वह एक सब स्टेशन में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर कार्यरत थी। 

विज्ञापन


वहां के जेई धीरज सिंह काफी समय से छेड़छाड़ कर रहे थे। विरोध करने पर उसने नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर डराया और शारीरिक शोषण करते हुए अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। गर्भवती होने पर 4 अक्तूबर को निजी अस्पताल में अपनी पति के नाम से दाखिला कराकर गर्भपात करा दिया। 

यहीं नहीं, आरोपी अपनी पत्नी के मोबाइल से उसे मैसेज भी करता था। विरोध पर परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी। युवती ने बताया कि तंग आकर उसे आत्महत्या करने का भी प्रयास किया लेकिन परिजनों ने बचा लिया। इसी के बाद उसने केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी जेई को हिरासत में लिया गया है। पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज होने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें