फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur : नाबालिग ने किशोरी से किया दुष्कर्म, थाना पुलिस ने नहीं की कार्रवाई पर सीपी के आदेश पर पकड़ा गया आरोपी

Sat, 16 Dec 2023 05:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिधनू के एक गांव में 16 वर्षीय नाबालिग लड़के ने 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को पकड़ लिया। किशोरी के पिता ने बताया कि नौ दिसंबर को उनकी बेटी साइकिल से लकड़ियां लेने गैस एजेंसी के पास जंगल में गई थी। वहां से लौटते समय गैस एजेंसी में काम करने वाले लड़के ने उसे सीढ़ी नहर झाल के पास पकड़ लिया। 

विज्ञापन


खींचकर धान के खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। घर लौटने पर किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी। इसपर पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

इसके बाद वह सीपी डॉ. आरके स्वर्णकार से शिकायत करने पहुंचे। उनके आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार को दुष्कर्म व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया। थाना प्रभारी प्रेमचंद कनौजिया ने बताया कि आरोपी व पीड़िता दोनों नाबालिग हैं। लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें