फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: कच्ची दीवार ढही, दबकर छात्रा की मौत, परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर शव बाहर निकाला

Mon, 27 Sep 2021 08:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि जर्जर दीवार ढहने की वजह से हादसा हुआ है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कठेहा में सोमवार सुबह घर की कच्ची दीवार ढह गई। मलबे में दबकर छात्रा की मौत हो गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर शव बाहर निकाला।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कठेहा निवासी गुड्डू खेती करता है। उसका आधा मकान पक्का बना है। सोमवार की सुबह उसकी बेटी सरस्वती (13) आंगन में बर्तन धुल रही थी। इसी दौरान अचानक कच्ची दीवार ढह गई।

दीवार के मलबे में दब कर सरस्वती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से मलबा हटाकर सरस्वती को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतका के पिता ने बताया कि सरस्वती कक्षा आठ में पढ़ती थी। वह छह भाई-बहनों में बड़ी थी। बताया कि  दीवार जर्जर होने की वजह से हादसा हुआ है।

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि जर्जर दीवार ढहने की वजह से हादसा हुआ है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें