फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Accident: ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटे की मौत, सात दिसंबर को होनी थी युवक की शादी, छाया मातम

Sun, 03 Dec 2023 02:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक मां-बेटा के शवों को मर्चुरी में रखा गया था। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Fatehpur Road Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटे की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के बसोहनी के रामऔतार पाल  का पुत्र महेंद्र पाल (26) अपनी मां निर्मला (60) को लेकर शनिवार देर शाम बाइक से फतेहपुर से सामान खरीदकर घर लौट रहा था।

विज्ञापन

जैसे ही महेंद्र सलेमाबाद के निकट पहुंचा था, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। घटना में मां निर्मला की मौके पर मौत हो गई। घायल पुत्र को सदर अस्पताल भेजा गया था। हालत खराब होने पर कानपुर हैलट ले जाते समय महेंद्र की भी मौत हो गई।
रमेश, राजेश, महेंद्र और चंटू चार भाई हैं। मृतक महेंद्र तीसरे नंबर का है। मृतक के भाई राजेश ने बताया कि तीन साल पहले भाई को रेलवे में इलेक्ट्रिशियन की नौकरी मिली थी। वो बिलासपुर के अनूपपुर में कार्यरत था। मृतक की शादी सात दिसंबर को मल्हीपुर की खुशबू के साथ होना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है
30 नवंबर को तिलक का कार्यक्रम हो चुका है। महेंद्र और मां बाइक से शादी का सामान लेने गए थे।  कई साल पहले  पिता की मौत हो चुकी है। मृतक के बहनें नहीं हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक मां-बेटा के शवों को मर्चुरी में रखा गया था। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें