फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली पर पड़ी जीजू की बुरी नजर!: शादी से पहले ही दूल्हे ने कर दिया कांड, बड़ी से सगाई कर छोटी बहन को ले भागा

Fri, 01 Dec 2023 08:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

मां ने बताया कि दामाद मोबाइल पर बेटियों से बातचीत करने लगा। उसकी 15 वर्षीय छोटी पुत्री शांतिनगर रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में छात्रा है। उसकी पुत्री 18 नवंबर की सुबह कॉलेज जाने को घर से निकली थी। इसके बाद से लापता हो गई। 
विज्ञापन
शादी से पहले छोटी बहन को भगा ले गया दामाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के फतेहपुर में एक बड़ा ही हैरान करने वाली घटना घटी है। दरअसल यहां बड़ी से सगाई के बाद नाबालिग छोटी बहन को होने वाला बहनोई लेकर फरार हो गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। आरोपी पक्ष के लोग भी घर से गायब हैं।

विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी बड़ी पुत्री की शादी आबूनगर नई बस्ती निवासी जयविजय के साथ तय हुई थी। एक माह पहले वरीक्षा और सगाई की रश्म हुई। इस दौरान होने वाले दामाद के नाते जयविजय का घर आना-जाना हो गया। 

मां ने बताया कि दामाद मोबाइल पर बेटियों से बातचीत करने लगा। उसकी 15 वर्षीय छोटी पुत्री शांतिनगर रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में छात्रा है। उसकी पुत्री 18 नवंबर की सुबह कॉलेज जाने को घर से निकली थी। इसके बाद से लापता हो गई। 
विज्ञापन

स्कूल समेत अन्य जगहों पर खोजबीन की गई। कोई पता नहीं लगा। जयविजय भी लापता हो गया। उसका मोबाइल नंबर बंद बताने लगा। शक होने पर जयविजय के परिवार वालों से बातचीत की गई। इसके बाद पता लगा कि छोटी बेटी को जयविजय बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। उसके साथ अनहोनी भी कर सकता है। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें