क्षेत्र में बार-बार बिजली कैंप लगाकर लोगों को कनेक्शन देने के लिए कहा गया, लेकिन इसके बावजूद अधिकारियों ने कुछ नहीं किया और अब बिजली चेकिंग के नाम पर आम जनता से 10 से 15 हजार रुपये तक अवैध रूप से वसूल किए जा रहे हैं। आम जनता अगर चाहेगी तो भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतर कर अब आंदोलन करेंगे। इधर, सैफई विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता अनीश माथुर ने सफाई देत हुए कहा कि घर के अंदर घुसकर चेकिंग नहीं हो रही और नाही किसी से पैसा लिया गया। विभाग के लोग लाइन लॉस कम करने के लिए नियमानुसार चैकिंग कर रहे हैं।