फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बड़ा भाई युवती भगा ले गया, परिजनों का युवक के घर पर हमला, छोटे की सास को लाठी-डंडों से पीटा, मौत

Tue, 23 May 2023 08:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ा भाई युवती को भगा ले गया। इससे नारात युवती के परिजनों ने युवक के घर हमला कर दिया। सास, पत्नी व साली से मारपीट की, जिसमें छोटे भाई की सास की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने युवक के भाई को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर आईआईटी में आउटसोर्स पर नौकरी कर रहा युवक इलाके की ही रहने वाली एक युवती को भगा ले गया। इससे नाराज युवती के घरवालों ने युवक के घर पर लाठी डंडों से हमला कर छोटे की सास को पीट-पीटकर मार डाला। बीच बचाव करने पहुंची महिलाओं को भी पीट दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। कल्याणपुर के नानकारी निवासी शिवम आईआईटी में आउटसोर्स पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। यहीं पर उसका भाई गौरव कैंटीन में काम करता है। दो दिन पहले शिवम मोहल्ले की रहने वाली एक युवती को भगा ले गया।
जानकारी पर युवती के परिजनों ने कल्याणपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने रविवार रात शिवम के भाई गौरव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। वहीं सोमवार सुबह लड़की का भाई नवीन अपने साथियों के साथ गौरव के घर पहुंचकर गाली गलौज शुरू कर दी।

विज्ञापन

विरोध पर लाठी-डंडों से पीटा
विरोध पर नवीन और उसके साथियों ने गौरव की पत्नी अंशू, सास ममता (50) और साली आशू को लाठी डंडों से पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में ममता को गंभीर चोटे आई। वहीं हमलावर गौरव की पत्नी अंशू को घसीटते हुए अपने घर ले गए। परिजन ममता को उपचार के लिए सीएचसी ले गए।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर हमलावरों ने अंशू को छोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस दावा- मारपीट का आरोप निराधार
थाना प्रभारी ने बताया कि युवती के घर की महिलाएं आरोपित के घर उनकी बेटी को खोजने की बात कहने गई थीं। इस दौरान उनके बीच कहासुनी हुई थी। गौरव की सास ममता अपनी छोटी बेटी आशू के साथ ई-रिक्शे से नारायणपुरवा जा रही थीं। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। ई-रिक्शा चालक भी घटना का गवाह है।
विज्ञापन

मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  -विकास पांडेय, एसीपी कल्याणपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें