फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे फंसी रही एंबुलेंस , मरीज की हालत और हुई खराब

विज्ञापन
सपाइयों की साइकिल यात्रा में फंसी मरीज को ले जा रही एंबुलेंस। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। भाजपा सरकार पर उत्पीड़न, दबंगई और गुंडई जैसे आरोप लगाकर सड़कों पर उतरे सपाई बृहस्पतिवार को जोश में होश खो बैठे। मेडिकल कॉलेज से रेफर किए गए नाजुक हालत के मरीज को लेकर कानपुर जा रही 108 एंबुलेंस को साइकिल यात्रा के बीच से नहीं गुजरने दिया गया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी समेत कई दरोगा व पुलिस भी सपाइयों के इस तमाशे में तमाशाई बनकर ही रह गए। देर तक फंसी रही एंबुलेंस हूटर बजाती रही, लेकिन मुख्य सड़क पर उसे आगे जाने का रास्ता नहीं मिला। आखिर में एंबुलेंस को वापस लौटकर दूसरे रास्ते से जाना पड़ा। करीब एक घंटा फंसी रही एंबुलेंस के मरीज की हालत और नाजुक हो गई। मरीज शहर के परशुराम तालाब निवासी ओमप्रकाश का 12 वर्षीय आलोक बताया गया है। उसे आक्सीजन दी जा रही थी। देर शाम वह कानपुर पहुंच पाया।
उधर, सपा जिलाध्यक्ष विजय करन यादव का कहना है कि सपाइयों ने एंबुलेंस नहीं रोकी। रास्ता देने की पूरी कोशिश की गई। अन्य वाहनों के जाम लगा देने से एंबुलेंस चालक दूसरे रास्ते से ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें