गांव के बाहर करीब 100 मीटर दूर स्थित नाले के पास बच्ची जमीन पर पड़ी मिली, जिसके हाथ पैर बंधे थे। मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। पुलिस ने भाग रहे चाचा को दौड़ा कर पकड़ लिया।
सरसौल में पीआरवी और महाराजपुर पुलिस की बदौलत पांच साल की बच्ची दुष्कर्म की शिकार होने से बच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के बाहर बंधक बनी बच्ची को बचाया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
आरोपी बच्ची का दूर का रिश्तेदार है। गांव में रहने वाले किसान की मासूम बेटी बुधवार रात करीब 11 बजे घर के बाहर से खेलते हुए अचानक लापता हो गई। परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर बच्ची के लापता होने की सूचना दी।
मौके पर पहुंची महाराजपुर पुलिस और पीआरवी को ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची को उसका रिश्तेदारी का चाचा गांव से बाहर ले जाते नजर आया था। इस पर पुलिस ने गांव के बाहर सुनसान जगहों की सघन तलाशी शुरू कर दी।
विज्ञापन
गांव के बाहर करीब 100 मीटर दूर स्थित नाले के पास बच्ची जमीन पर पड़ी मिली, जिसके हाथ पैर बंधे थे। मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। पुलिस ने भाग रहे चाचा को दौड़ा कर पकड़ लिया।