रसूलाबाद के एक गांव में खेतों पर चारा लेने गई एक किशोरी से किशोर ने धारदार हथियार दरांती के बल पर बलात्कार किया। घटना के बाद धमकी देेते हुए वह वहां से भाग गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम चारा लेने खेतों पर गई थी।
वहां पहले से ही घात लगाए बैठे एक किशोर ने दबोचकर उसके गले पर दरांती अड़ा दी। शोर मचाने पर गरदन काटकर मार डालने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी किशोर ने बलात्कार किया।
किशोरी की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हल्का इंचार्ज राधा विनोद ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। वहीं बालिका के घुटनों व पैरो में चोट के निशान पाए गए हैं।