फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते समय पत्नी पर किया बांका से हमला

Fri, 05 Feb 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिठूर में बुधावर रात एक अधेड़ ने आधी रात घर पर सो रही पत्नी पर बांका से हमला कर दिया। बेटों और मोहल्ले वालों ने किसी तरह उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला की गर्दन पर प्रहार हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। बिठूर के तात्याटोपे नगर निवासी शालिग राम(52) नाई है। घर पर पत्नी सुमन(46) व शिवम(16) व अंकित (12) है। बुधवार देर रात शालिगराम अचानक बड़बड़ाते हुए उठा और बांका से पत्नी की गर्दन पर हमला कर दिया।

सुमन की चीख सुन बड़ा बेटा शिवम बचाने आया तो शालिगराम ने बेटे पर भी हमला बोल दिया। छोटे बेटे अंकित ने मां व भाई को बचाने के लिए गली में शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुन मोहल्ले वाले जग गए और शालिगराम को दबोचकर पीटने के बाद पुलिस केहवाले कर दिया।
विज्ञापन


पत्नी सुमन ने बताया कि शालिगराम शराब का लती है। किसी लड़की से संबंध भी हैं। जिससे वह मोबाइल पर बात करता है। बिठूर एसओ ने बताया कि युवक शराब का लती है। पत्नी सुमन की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें