कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत गोंड़ा मार्ग स्थित गांव करथला व सलेमपुर के मध्य टाटा सूमो व स्कार्पियो की भिड़ंत के दौरान बाइक सवारों को रौंदने से एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे बाइक सवार की गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।
गांव सलेमपुर निवासी उमेश और प्रेमपाल पुत्रगण बाबू सिंह नगर में अलीगढ़ रोड पर सब्जी की दुकान करते हैं। प्रतिदिन की तरह वे अपनी दुकान को बंद करके बाइक से अपने गांव जा रहे थे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही टाटा सूमो और स्कार्पियो की ओवर टेक करते समय आपसी भिड़ंत हो गई।
जिसमें स्कार्पियो अनियंत्रित होकर दोनों भाई उमेश और प्रेमपाल की बाइक में टक्कर मारते हुए रौंद दिया। इस दुर्घटना में प्रेमपाल और बाइक रोड के साइड के गड्ढों में जाकर गिर,े वही उमेश स्कार्पियो के नीचे आकर के गंभीर रुप से घायल हो गया।
गश्त से लौट रहे कोतवाल संजीव कुमार सिंह चौहान ने घटना स्थल से प्रेमपाल और उमेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। यहां से गंभीर हालत होने पर दोनों को जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि जिला चिकित्सालय पहुंचने से पहले ही घायल उमेश ने दम तोड़ दिया।
वही प्रेमपाल की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। वही दोनो कारों के सवार यात्री मौके से फरा हो गए। समाचार लिखे जाने तक कोई भी मामला दर्ज नही हो सका था। इलाका पुलिस मौके पर मौजूद थी।