सीबीएसई 12वीं का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया। सनातन धर्म एजूकेशन सेंटर के कॉमर्स के छात्र नमित मध्यान ने 99.4 फीसदी अंक प्राप्त करके सिटी टॉप कर लिया। काफी सालों बाद ऐसा मौका आया जब कॉमर्स वर्ग के छात्र ने सिटी टॉप किया हो।
वहीं, आर्मी पब्लिक स्कूल की झनक दुबे 99.20 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। साइट क्रैश होने की वजह से छात्रों को परिणाम देखने में असुविधा रही। परिणाम जानने के लिए अधिकतर छात्र स्कूल पहुंचे। दिल्ली पब्लिक स्कूल आजाद नगर की छात्रा सुनिधि वर्मा ने 98.6 फीसदी, डीपीएस बर्रा के अविरल मिश्रा ने 98.6 फीसदी अंक प्राप्त किए।