फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का नाले में शव मिलने का मामला: पुलिस को नहीं मिले हत्या के साक्ष्य, ट्रेन से कटकर मौत होने की आशंका

Wed, 16 Aug 2023 01:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: थाना प्रभारी धनंजय पांडेय के अनुसार जांच के दौरान एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज हाथ लगा, जिसमें अभय अकेले ही फोन पर किसी से बात करते हुए रेलवे ट्रैक के किनारे जाते नजर आ रहा है।
विज्ञापन
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में 31 जुलाई की रात लापता युवक का शव नाले में मिलने के मामले में पुलिस को हत्यारोपियों के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला है। पुलिस ने उन्हें क्लीनचिट दे दी है। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत ट्रेन की चपेट में ही आने से हुई है।

विज्ञापन

हालांकि, पुलिस ने अभी आरोपियों के खिलाफ दर्ज हत्या के मुकदमे में एफआर नहीं लगाई है। सीटीएस बस्ती में रहने वाले राजेश कुमार के बेटे अभय सिंह (18) का इलाके में देह व्यापार करने वाली एक महिला के घर आना जाना था। परिजनों ने उसी महिला पर आरोप लगाया था।
वहीं, पर अभय का नौबस्ता निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 31 जुलाई को अभय का शव एसपीएम मेट्रो स्टेशन के पास नाले में मिला था। परिजनों ने महिला, युवती, दलाल पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

सीसीटीवी में अकेले जाते दिखा युवक
थाना प्रभारी धनंजय पांडेय के अनुसार जांच के दौरान एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज हाथ लगा, जिसमें अभय अकेले ही फोन पर किसी से बात करते हुए रेलवे ट्रैक के किनारे जाते नजर आ रहा है। ऐसे में ट्रेन की चपेट में ही आकर उसकी मौत होने की आशंका है।
विज्ञापन

महिला की लोकेशन कोलकाता में मिली
शरीर पर एक ही साइड पर चोटों के निशान मिले थे, जिससे साफ है कि ट्रेन की टक्कर लगी होगी। वहीं, जिस महिला पर आरोप लगाया गया उसकी उस दिन की लोकेशन कोलकाता की मिली है। अधिकारियों को भी प्रकरण से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें