फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun Suicide: हिस्ट्रीशीटर ने भाई के घर जाकर लगाया फंदा, गैंगस्टर मामले का आज आना था फैसला, पढ़ें पूरी कहानी

Wed, 16 Aug 2023 12:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, बेटे ने बताया कि आज 25 साल पुराने गैंगस्टर के मामले में फैसला आने था। इसमें पिता के साथ गांव के दो अन्य लोग भी आरोपी थे। सजा न हो जाए, इसको लेकर परेशान रहते थे।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में कदौरा थाना क्षेत्र के बड़ागांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब हिस्ट्रीशीटर का शव उसके भाई के मकान के कुंडे से तौलिया से लटका देखा। ग्रामीणों और परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

मंगलवार को क्षेत्र के बड़ागांव में हिस्ट्रीशीटर जागे निषाद ( 56 ) का शव समीप में स्थित उसके भाई रामअवतार के मकान के बरामदे में लगे कुंडे में तौलिया के सहारे लटका मिला। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शव देखकर पत्नी उमा उर्फ सुखरानी और पुत्र मुक्ता निषाद का रो-रोकर बुरा हाल रहा। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रात में शराब पीकर घूम रहा था और भाई के घर पहुंच कर बरामदे में लगे कुंडे में तौलिया के सहारे फांसी लगा ली। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर के मामले में आज आना था फैसला
वहीं, मृतक के पुत्र मुक्ता निषाद ने बताया कि आज 25 साल पुराने गैंगस्टर के मामले में फैसला आने था। इसमें पिता के साथ गांव के दो अन्य लोग भी आरोपी थे। सजा न हो जाए, इसको लेकर परेशान रहते थे। इसलिए शराब पीते रहते थे। थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें