फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने जड़ा थप्पड़, तो कुएं में कूदा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात) अनवां गांव में एक युवक ने शराब के नशे में एक महिला के साथ अभद्रता कर दी। इसी शिकायत के बाद बड़े भाई ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इससे नाराज होकर युवक ने गांव स्थित कुएं में कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

राजपुर थाना क्षेत्र के अनवां गांव निवासी रामपाल (30) राजमिस्त्री का काम करता था। गुरुवार रात वह शराब के नशे में पड़ोसी राजेश के दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान वहां से निकली महिला पर उसने अभद्र टिप्पणी कर दी। इस पर महिला के पति व रामपाल में कहासुनी हो गई। बाद में महिला ने रामपाल के बड़े भाई इंद्रपाल से शिकायत की। इस पर इंद्रपाल ने रामपाल को थप्पड़ जड़ दिया।
इससे नाराज होकर रामपाल ने कुछ देर बाद गांव में मौजूद 80 फुट गहरे कुएं में छलांग लगा दी। उसकी आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे कुएं से बाहर निकाला। इस दौरान उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सिकंदरा रविकांत गौड़ व राजपुर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार गांव पहुंचे और घटना की छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सिर पर गहरी चोट लगने से रामपाल की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भाई ने दी हत्या की सूचना, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया
रामपाल की मौत के बाद उसके बड़े भाई इंद्रपाल ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी कि गांव के दो लोगों ने उसके छोटे भाई की हत्या कर कुएं में फेंक दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने पुलिस बल के साथ गांव पहुंचकर छानबीन की। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को युवक के कुएं में खुद छलांग लगाने की बात बताई। हालांकि पुलिस ने गांव के दो लोगों को हिरासत में लिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें