फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भाजयुमो की क्षेत्रीय टीम घोषित, कई बड़े चेहरे बाहर, ये रही पूरी जानकारी

Mon, 09 Aug 2021 08:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पिछली बार की टीम में कानपुर दक्षिण से अध्यक्ष के रूप में विकास दुबे और उपाध्यक्ष के रूप में संदीप ठाकुर को जिम्मेदारी मिली थी। पिछले दिनों दक्षिण क्षेत्र की भाजपा के युवा नेताओं में चली आपसी लड़ाई की वजह से इस बार इन्हें बाहर कर दिया गया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की क्षेत्रीय कार्यकारिणी सोमवार को भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह की सहमति पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू ने जारी कर दी। पिछली बार के कई विवादित चेहरों को इस बार टीम में जगह नहीं दी गई है।
विज्ञापन


ज्यादातर नए लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। पिछली बार की टीम में कानपुर दक्षिण से अध्यक्ष के रूप में विकास दुबे और उपाध्यक्ष के रूप में संदीप ठाकुर को जिम्मेदारी मिली थी। पिछले दिनों दक्षिण क्षेत्र की भाजपा के युवा नेताओं में चली आपसी लड़ाई की वजह से इस बार इन्हें बाहर कर दिया गया।

पिछली बार उपाध्यक्ष रहे अमन शुक्ला और मंत्री रहे प्रांजुल अवस्थी को भी जगह नहीं मिली। पहले की तरह टीम में कानपुर से 11 कार्यकर्ताओं को जगह जरूर दी गई है लेकिन अमित बाथम को छोड़कर बाकी को छोटे पदों पर रखा गया है। ज्यादातर को कार्यकारिणी सदस्य ही बनाया गया है। अमित बाथम पिछली बार भी महामंत्री थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

इस तरह है नई टीम
उपाध्यक्ष : झांसी के ओमबिहारी भार्गव, शशांक गुरनानी, हमीरपुर के शिवेंद्र सिंह मानू, बांदा के राम प्रसाद सोनी, ललितपुर के गौरव गौतम
महामंत्री : जालौन के प्रशांत द्विवेदी, कानपुर के अमित बाथम
मंत्री : हमीरपुर के कुणाल अहिरवार, चित्रकूट के दुर्गेश शुक्ला, कानपुर के खेमराज शर्मा सविता, कन्नौज के सौरभ पटेल, झांसी के सुमित सिंह और फर्रुखाबाद के शशांक शेखर मिश्रा।
कोषाध्यक्ष : जालौन के उमेश लोहिया वैश्य 
कार्यालय मंत्री : कानपुर के मनीष बाजपेई व सचिन शुक्ला को मीडिया प्रभारी, विनीत सिंह राठौर को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इटावा के अभिषेक मिश्रा को शोध विभाग प्रमुख, कानपुर के राजवीर भदौरिया सोशल मीडिया प्रमुख, कार्यसमिति सदस्य के रूप में चित्रकूट के पवन बद्री वाल्मीकि, कानपुर की शिखा मिश्रा, फतेहपुर के ऋतिक पाल, इटावा के सुभाष यादव, फर्रुखाबाद के अनुज सिंह, कानपुर के पारस जैन, विवेक मोदी, रोहित गुप्ता, अनुभा सिंह सोलंकी व झांसी के निशांत शुक्ला को स्थान दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें