मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औरैया व इटावा के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए दिबियापुर पहुंचे। कलेक्ट्रेट में उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। इसके बाद वह जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर इन जिलों में संचालित राहत व बचाव कार्यों की मौके पर समीक्षा की। जिला प्रशासन के मुताबिक यमुना में आई बाढ़ से अजीतमल और औरैया तहसील के 24 गांव प्रभावित हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित गांवों का दोपहर में हवाई दौरा किया।
इटावा में बाढ़ से प्रभावित यमुना नदी के उत्तरी किनारे के बकेवर व लवेदी क्षेत्र के गांवों लखनपुर घार, कछपुरा, अन्दावा मडैया, मड़ैया, दिलीपनगर, मडैया मल्हान, पठा, चिन्डोली, मुचाई आदि गांवों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री यमुना नदी के साथ-साथ जलस्तर बढ़ने से प्रभावित नदी के दोनों किनारे के बाढ़ से प्रभावित हुए तहसील क्षेत्र के करीब 30 से अधिक गांवों का हवाई सर्वेक्षण कर नुकसान का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा है।