इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में मृतक के भाई त्रिपुरेश त्रिपाठी ने पुखरायां के घनश्याम, उसकी पत्नी उर्मिला, बेटे गौतम पाल, एक रिश्तेदार नरिहा अकबरपुर के भारत पाल पर हत्या व लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों पर मारपीट के दौरान गले से सोने की चेन लूटने का आरोप है।
ऐतिहात के तौर पर पुखरायां में फोर्स तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने उर्मिला, गौतम व रिश्तेदार भारत को हिरासत में ले लिया है। वहीं, घनश्याम की गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम व सीओ भोगनीपुर के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गई हैं।
घटना की जानकारी पर केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, सांसद देवेंद्र सिंह, भोले, विधायक महेश त्रिवेदी समेत तमाम नेता अमरेश के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
मृतक के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या व लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई हैं। एक आरोपी के नाबालिग होने की बात कही जा रही है, जिसकी जांच कराई जा रही है। जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा। - स्वप्रिल ममगाई, एसपी