बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने नौशाद अली को दोबारा कानपुर मंडल का सेक्टर प्रभारी मनोनीत किया है। कुछ समय पहले उन्हें कानपुर मंडल से हटाकर मिर्जापुर और झांसी मंडल की जिम्मेदारी दी गई थी।
इस बार उनका कद बढ़ाते हुए कानपुर मंडल के साथ ही झांसी मंडल, चित्रकूट मंडल और वाराणसी मंडल का सेक्टर प्रभारी बनाया गया है।
कानपुर मंडल में कुल 27 विधानसभा सीटों में से अभी करीब एक दर्जन सीटों पर ही प्रत्याशियों का चयन किया गया है। नौशाद अली को विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले प्रत्याशियों का चयन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।