फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: अवैध खनन में तत्कालीन इंस्पेक्टर समेत तीन पर रिपोर्ट, एएसपी की जांच के बाद की गई कार्रवाई

Wed, 07 Feb 2024 09:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
Prayagraj News : एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की सीमा से मौरंग को उत्तर प्रदेश की सीमा बांदा में प्रवेश कराने और अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने के मामले में कोतवाली नगर में तत्कालीन गिरवां इंस्पेक्टर समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में एक अज्ञात अधिकारी-कर्मचारी पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि सीओ सिटी के आदेश पर भारतीय पुरम आरएलबी स्कूल इंदिरा नगर लखनऊ के सूर्यप्रकाश सिंह, वसुंधरा काॅम्प्लेक्स इंदिरा नगर लखनऊ के अंकित गुप्ता व तत्कालीन गिरवां प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह निवासी सुभाष नगर पुखरायां थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात और एक अज्ञात के खिलाफ मध्य प्रदेश में खनन की जाने वाली मौरंग को उत्तर प्रदेश की सीमा में बांदा से प्रवेश कराने व अवैध खनन परिवहन के कारोबार में संलिप्त होने का आरोप है।

इसकी जांच अपर पुलिस अधीक्षक ने की थी। जांच के बाद उक्त लोगों को नोटिस जारी कर अपना बयान दर्ज कराकर जांच में सहयोग कराने के लिए कहा गया था। आरोपियों ने न तो बयान दर्ज कराए और न ही जांच में सहयोग किया। इस पर कोतवाल अनूप दुबे की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें