फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: रेलवे ट्रैक पर जान देने पहुंची दो चचेरी बहनें, एक की कटकर मौत, एक गम्भीर रूप से घायल

Fri, 15 Oct 2021 11:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

औरैया में दो बहनें ट्रेन की चपेट में आ गईं। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में दवाई लेने की बात कहकर घर से निकलीं दो चचेरी बहनें न्यू अछल्दा रेलवे ट्रैक पर लेट गईं। इसी बीच मालगाड़ी की चपेट में आने से एक की मौत हो गई। जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। देर शाम सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


अछल्दा थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी रश्मि कुमारी उम्र (18) पुत्री अजयपाल बाथम और  शिवानी कुमारी उम्र (16) पुत्री रामपाल बाथम आपस में चचेरी बहनें हैं। शुक्रवार शाम 6 बजे के करीब घर से अछल्दा दवाई लेने की बात कहकर आई हुई थीं।

कुछ ही देर बाद अछल्दा के न्यू रेलवे ट्रैक पर रश्मि का क्षतविक्षत शव और शिवानी घायल अवस्था में मिली। रेलवे कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शिवानी को सीएचसी अछल्दा भेज दिया। जहां से उसे सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जिस अवस्था में दोनों पड़ी मिली उससे अनुमान है कि दोनों रेलवे ट्रैक पर एक साथ लेटी थीं। घटना के समय ट्रैक से अप की मालगाड़ी निकलने की जानकारी हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें