फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रावण का पुतला जलते ही गूंजे श्रीराम के जयकारे, श्रद्धा के साथ मनाया विजयादशमी पर्व

Fri, 15 Oct 2021 10:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में परेड का रावण आकर्षण का केंद्र रहा। रिमोट से 85 फीट के रावण का दहन किया गया। यहां रामलीला का मंचन भी किया गया। वहीं शहर में जगह-जगह आतिशबाजी भी हुई। 
विज्ञापन
विजयादशमी पर्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुराइयों पर अच्छाइयों के प्रतीक दशहरे का पर्व कोविड नियमों को ध्यान में रखकर धूमधाम से मनाया गया। शहर में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए गए। रावण का पुतला जलते ही श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। लाजपत नगर में इस बार 45 फीट का पुतला दहन किया गया। 
विज्ञापन


परेड का रावण आकर्षण का केंद्र रहा। रिमोट से 85 फीट के रावण का दहन किया गया। यहां रामलीला का मंचन भी किया गया। वहीं शहर में जगह-जगह आतिशबाजी भी हुई। श्री छावनी रामलीला कमेटी की ओर से रेल बाजार में 45 फीट का रावण का पुतला फूंका गया।

कमेटी के अध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवार ने बताया कि मैदान के आसपास खाने के स्टॉल नहीं लगाए गए, ताकि मैदान के अंदर भीड़ न लग सके। श्रीराम लीला समिति छोटा सेंटर पार्क शास्त्री नगर में भी 45 फीट का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन


समिति के सर्वेश शुक्ला बमबम ने बताया कि आतिशबाजी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। चिड़ियाघर अमरूद मंडी में 40 फीट का पुतला दहन किया गया। कैलाश मंदिर शिवाला में 38 फीट का पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें