फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में मिला धोखा: चलती कार में लखनऊ की युवती से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर फेंका फिर पुलिस ने टरकाया

Sat, 11 Sep 2021 01:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

लखनऊ निवासी एक युवती से उसके प्रेमी ने चलती कार में दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर दरिदों ने उसे सड़क किनारे फेंक दिया और भाग निकले। युवती ने जब जाजमऊ चौकी पहुंच पुलिस से शिकायत की तो वहां से उसे चमनगंज में शिकायत करो बोलकर भेज दिया गया।
विज्ञापन
चकेरी थाने का मामला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चकेरी में चलती कार में युवती से दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है। विरोध पर आरोपियों ने मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हाईवे पर चलती से फेंक कर भाग निकले। किसी तरह अपनी जान बचाकर युवती स्थानीय लोगों की मदद से जाजमऊ चौकी पहुंची।
विज्ञापन


जहां चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह ने पीड़िता को को टरका दिया। कहा कि चमनगंज में शिकायत करों।  घटना के बाद पूरी रात युवती न्याय की तलाश में भटकती रही। थाना प्रभारी मधुर मिश्रा ने बताया कि उनके पास तरह की कोई भी शिकायत नहीं आई है। पीडि़ता से शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ निवासी एक 23 वर्षीय युवती कानपुर में प्राइवेट नौकरी करती है।

 
विज्ञापन

वह नवाबगंज में किराए के मकान पर रहती है। युवती ने बताया कि कुछ माह पहले एक दोस्त के जरिए उनकी मुलाकात चमनगंज निवासी युवक से हुई थी। धीरे-धीरे उन लोगों कि दोस्ती प्यार में बदल गई। बीते कुछ दिनों पहले उन्होंने युवक को एक युवती से बात करते हुए पकड़ लिया। जिस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और उन्होंने युवक से बातचीत करना बंद कर दिया।

फोन कर बुलाया, बैठा कर कार का दरवाजा किया लॉक
आरोप है कि शुक्रवार रात को युवक के एक दोस्त ने उन्हेंं फोन कर मिलने के लिए कार से नवाबगंज पहुंचा। जैसे ही वह कार में बैठी कार दरवाजा लॉक कर लिया। इस कार में उनका बॉयफ्रेंड और उसके दो दोस्त भी मौजूद थे। फिर उन्होंने कार की लाइट बंद कर दी और तेज आवाज में गाने बजाने लगे।

इसपर उसने कार से उतारने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माने। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर गला दबाने की कोशिश की। फिर चलती कार में दुष्कर्म करने का प्रयास किया। फिर दुष्कर्म में असफल होने पर उसे जाजमऊ चेकपोस्ट के पास हाईवे पर चलती कार से फेंक कर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें