दंगों के बाद भगवान सिंह की पत्नी सुरिंदर, करन सिंह के बेटे दिलावर सिंह और तेज सिंह के बेटे चरनजीत सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई थीं। एसआईटी एसएसपी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि वादी दिलावर सिंह, सुरिंदर कौर के बयान दर्ज करने के साथ अन्य के बयान दर्ज होंगे।
सिख विरोधी दंगों की जांच कर रही एसआईटी मंगलवार को पंजाब रवाना हो गई। यहां अलग-अलग शहरों में रह रहे वादी और मृतक के परिवार वालों के बयान दर्ज करेगी। उसके बाद इन सभी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
दबौली में तीन परिवारों के पांच सदस्यों की दंगाइयों ने हत्या कर दी थी। एक परिवार से सरदार भगवान सिंह और दूसरे परिवार से करन सिंह व उनकी पत्नी सतवंत कौर की हत्या की गई थी। वहीं तीसरे परिवार में पिता-पुत्र तेज सिंह व सतपाल सिंह को दंगाइयों ने मार दिया था।