फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही से मारपीट करने पर महिला को एक साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। महिला थाने में तैनात महिला सिपाही से मारपीट व गाली-गलौज करने पर सीजेएम दिलीप कुमार सचान ने सोमवार शाम को आरोपी गीता को एक साल की सजा सुनाई। इसके साथ ही 2500 रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

अभियोजन अधिकारी अनार सिंह ने बताया कि महिला थाने में महिला सिपाही शशिकला तैनात थी। 19 मई 2009 को गीता देेवी को महिला थाने पर जांच के लिए बुलाया गया था। वह अपने ससुर व तीन देवरों के साथ महिला थाने पहुंची थी।
जहां गीता देवी व उसके पति सत्यनारायण ने महिला सिपाही शशिकला के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डाली थी। सोमवार को सीजेएम कोर्ट में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। शाम को सीजेएम दिलीप कुमार सचान ने सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें