फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: अमर उजाला का दिव्यांगों के कृत्रिम उपकरणों के चिन्हांकन का मेगा मेला आज, ये प्रपत्र लाना हैं जरूरी

Thu, 28 Dec 2023 10:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: डीएम, फतेहपुर सी. इंदुमती ने कहा कि दिव्यांग मेला व मेगा कैंप में प्रतिभाग करने वाले दिव्यांगजन लाभार्थियों के चिन्हाकन के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में मूल्यांकन शिविर का आयोजन एडिप योजनान्तर्गत एलिम्को कर रहा है। जिले के दिव्यांगजनो से अपील की है कि चिन्हांकन शिविर में अधिकाधिक पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं।  
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में दिव्यांग को कृत्रिम उपरकरण और मेडिकल सार्टिंफिकेट का मेगा मेला आज लगेगा। इसमें उपकरण वितरण के लिए दिव्यांगों का चिंन्हाकन कैंप सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में सुबह 10 बजे से लगेगा। कैंप में दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाणपत्र भी बनाए जाएंगे। कैंप में चिह्नित दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरणों की नाप (हाथ-पैर) भी होगी।

विज्ञापन

नाप के लिए एलिम्को कानपुर की टीम मौजूद रहेगी। इसमें 21 तरह के दिव्यांग चिह्नित कर तय की गई तारीख में उपकरण दिए जाएंगे। उपकरणों में ट्राईसाकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, वाकर, हाथ छड़ी, कानपुर की मशीन, कटे हाथ पैरों के स्थान पर नकली हाथ पैर लगाए जाएंगे। कृत्रिम उपकरण की पात्रता के लिए स्वास्थ्य विभाग से जारी 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता का प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।
ये जरूरी हैं प्रपत्र
पहचान पत्र के लिए आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, रंगीन पासपोर्ट साइज की फोटो, आय प्रमाण पत्र (प्रतिमाह 22500 रुपये कम आय) राजस्व विभाग, सांसद, विधायक या ग्राम प्रधान की ओर से जारी प्रमाण पत्र मान्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग मेला व मेगा कैंप में प्रतिभाग करने वाले दिव्यांगजन लाभार्थियों के चिन्हाकन के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में मूल्यांकन शिविर का आयोजन एडिप योजनान्तर्गत एलिम्को कर रहा है। जिले के दिव्यांगजनो से अपील की है कि चिन्हांकन शिविर में अधिकाधिक पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं।  -सी. इंदुमती, डीएम, फतेहपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें