फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: अभयपुर तथा बीकमपुर बने खनन का केंद्र, पुलिस ने की छापेमारी, कब्जे में लिए दो डंपर और एक जेसीबी

Mon, 25 Dec 2023 07:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: खनन अधिकारी के मुताबिक खनन की रॉयल्टी अदा है। परमीशन भी है। डंपर और जेसीबी छोडऩे को आदेशित किया गया है। खनन अधिकारी के आदेश पर डंपर और जेसीबी छोड़ी गई है।
विज्ञापन
औंग थाने के बाहर खड़ा मिट्टी भरा डंपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र खनन का केंद्र बन चुके थाना क्षेत्र के अभयपुर तथा बीकमपुर गांव में प्रशासन और खनन माफियाओं के बीच लुका छुपी जारी है। एसडीएम बिंदकी के आदेश पर पुलिस ने एक जेसीबी और दो डंपर कब्जे में लिया है। सोशल मीडिया में खनन का वीडियो वायरल हुआ है।

विज्ञापन

हालांकि, वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में बीकमपुर गांव की गूगल लोकेशन दर्ज है। वीडियो वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया। इंचार्ज थानाध्यक्ष हरिनाथ सिंह ने बताया उप जिलाधिकारी बिंदकी अनिल यादव ने थाना प्रभारी विद्या यादव को कार्रवाई करने को निर्देशित किया।
थाना प्रभारी छुट्टी में है। थाना प्रभारी के आदेश पर सोमवार भोर पहर एसआई सुरेश, एसआई गुलाबचंद के साथ खनन क्षेत्र से एक डंपर मिट्टी भरा, एक डंपर खाली, एक जेसीबी खनन करते हुए पकड़कर थाने लाई गई है। सूचना उप जिलाधिकारी बिंदकी को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डंपर और जेसीबी छोड़ने को आदेशित किया
मौके पर जिला खनन अधिकारी आए हैं।  खनन अधिकारी के मुताबिक खनन की रॉयल्टी अदा है और परमीशन भी है। डंपर और जेसीबी छोड़ने को आदेशित किया गया है। खनन अधिकारी के आदेश पर डंपर और जेसीबी छोड़ी गई है। फिलहाल, वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें