फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: थाने पहुंचा पति, रोते हुए बाेला...साहब बीवी जबरन धर्म बदलना चाहती है, रोज लड़ती है, जांच शुरु

Sun, 19 Sep 2021 03:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बार फिर जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ईसाई समाज के लोगों पर पहले पत्नी और पति के धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कानपुर: मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चकेरी लालबंगला में रविवार को जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पादरी समेत उसके साथियों ने एक व्यक्ति की पत्नी और उसकी बेटियों का धर्म परिवर्तन करा दिया। अब उसकी पत्नी पीड़ित पर जबरन धर्म बदलने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने पादरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं घटना कि जानकारी होने पर ईसाई धर्म के लोग थाने पहुंच गए। चकेरी के लालबंगला काजीखेड़ा निवासी गुलाब वर्मा का आरोप है कि उनकी पत्नी और दो बेटियों का कुछ माह पहले पादरी समेत ईसाई समाज के लोगों ने रूपयो का लालच देकर धर्म परिवर्तन करा दिया था।

अब पत्नी पति गुलाब पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बना रही है। जिसके लिए वह आए-दिन विवाद करती है। इसकी जानकारी रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओ को हुई तो अमरनाथ, आनंद सिंह, अजय सिंह समेत एक दर्जन कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और हंगामा करना शुरु कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ के लिए पादरी को थाने ले आयी। जानकारी होने पर ईसाई समाज के करीब चालीस से पचास लोग थाने पहुंच गए। उनका कहना था कि पादरी के घर मे कोई धर्म परिवर्तन नहीं कराया जा रहा था। ईसाई धर्म के लोगों का आरोप है कि बजरंग दल कार्यकर्ताओ ने घर में तोड़फोड़ भी की है। मामले में चकेरी इंस्पेक्टर मधुर मिश्रा का कहना है दोनों पक्षों से थाने में पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें